मेरठ, अप्रैल 22 -- किठौर क्षेत्र के नंगली बिजलीघर क्षेत्र में केबल बिछाने आए चार श्रमिक खराब ट्रांसफॉर्मरों में कॉपर के तार चोरी करने लगे। चौकीदार ने औजारों की आवाज सुनकर जेई को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस बुलाकर श्रमिकों को हिरासत में दे दिया। किठौर बिजलीघर पर अवर अभियंता अजय कश्यप ने बताया कि मेरठ के अब्दल्लापुर से बुलाए गए श्रमिक बुधवार सुबह नंगली बिजलीघर पहुंचे थे। वहां टहलते हुए चार खराब ट्रांसफॉर्मर दिखे, जिन्हें तोड़कर उन्होंने कॉपर तार निकाले। चौकीदार ने दो श्रमिकों को ट्रांसफॉर्मर तोड़ते और बाकी दो को तार गाड़ी में छिपाते देखा। जेई के पहुंचने पर पुलिस ने गाड़ी समेत सभी को थाने ले जाकर तलाशी ली, जिसमें करीब 50 किलो कॉपर तार बाजार मूल्य 60 हजार रुपये बरामद हुए।पूछताछ यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से तेल और कीमती तार चोरी में आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.