देवरिया, मार्च 19 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड संख्या 13 पश्चिमी इचौना में ट्रांसफार्मर खराब होने को लेकर मंगलवार की रात लोगों का आक्रोश भड़क उठा। 48 घंटे से बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित भीड़ ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंच कर उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उससे भी नोकझोंक हुई। काफी मान-मनौव्वल के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।सड़क जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि वार्ड में लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार शाम अचानक खराब हो गया, जिससे करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही वार्ड के 50 से अधिक दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बिजली बहाल न होने के कारण दुकानदारों को मोमबत्ती के सहारे कारोबार करना पड़ा। लगातार 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी से परेशान लोग...