चाईबासा, मई 27 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला पंचायती राज द्वारा निर्गत पत्र का अनुपालन करते हुए पंचायत में खराब जलमीनार और चापकलों की मरम्मत सहित हैंड वॉश यूनिट, सेग्रीगेशन बिन एवं भस्मक निर्माण को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पंचायती राज प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यक्तिगत रूप से कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पंचायत भवन के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य अविलंब कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने मनरेगा आवास योजना एवं 15 वें वित्त आयोग से संबंधित विभिन्न मानकों में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा उपरोक्त परियोजनाओं, योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का अवलो...