खराब जलमीनारों की मरम्मत कार्य शुरू, तीन दिन में 12 किए गए दुरुस्त
पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में पेयजल संकट गहराने को गंभीरता से लेते हुए खराब चापानल और जलमीनार को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है। बीते बुधवार से शुक्रवार तक 12 जलमीनारों को ठीक कर पेयजल आपूर्ति चालू कर दिया गया है। शुक्रवार को सतबरवा के बोहिता पंचायत के सेहरा गांव में दो जलमीनारों को ठीक किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह, सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता सुमन कुमार आदि की मौजूदगी में जलमीनारों को दुरुस्त किया गया। सहायक अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 5 मई से जिले के सभी खराब जलमीनारों को मरम्मत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शुक्रवार तक कुल 12 खराब जलमीनार की शिकायत मिली थी। सभी को ठीक कर लिया गया है। आगे भी जितने खराब जलमीनार की शिकायत मिलेगी सभी की ठीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.