सीवान, मई 15 -- सीवान। शहर के कई निचले इलाकों में बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था फेल हो जाती है। नालियां जाम रहने के कारण पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे घरेलू सामान खराब हो रहे हैं और लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यह समस्या होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। लोगों ने नगर परिषद से नालियों की सफाई और नई ड्रेनेज व्यवस्था की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...