खराब चिकित्सा सेवाओं को लेकर लिखा राज्यपाल को पत्र
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। ब्रजवंदन फाउंडेशन के अध्यक्ष सह सचिव भास्कर कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर जमशेदपुर क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की खराब चिकित्सा सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी से दुराचार, भ्रष्टाचार संबंधी आरोप व गोलमुरी शाखा कार्यालय में संदिग्ध कार्यप्रणाली के संबंध में शिकायत करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अभिलेखों के निरीक्षण एवं दुर्घटना मामलों की जांच के दौरान अवैध पारिश्रमिक की मांग की जाती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच, दोषी पर अनुसासनात्मक कार्रवाई, जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.