बिहारशरीफ, मार्च 10 -- खराब चापाकल होंगे ठीक, गांवों की ओर मरम्मत दल रवाना गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल संकट से निजात की कवायद 12 चापाकल मरम्मत दल को डीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना फोटो 10 शेखपुरा 02 - कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर मरम्मत दल को रवाना करते डीएम शेखर आनंद व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने और जल की किल्लत नहीं होने देने पर जिला प्रशासन ने भगीरथी प्रयास शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मत दल को गांवों की ओर रवाना किया है। डीएम ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड के लिए दो - दो दल यानी कुल 12 दलों को रवाना किया गया है। पीएचईडी को यह सुनिश्चत करने को कहा गया है कि गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.