बोकारो, मार्च 8 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों को बनाने की दिशा में पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की ओर से बनाने का सिलसिला जारी है, ताकि गर्मी के मौसम में बुंडू पंचायत के ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना नही पड़े। इसी कड़ी में शनिवार को बुंडू पंचायत के बाजार टांड स्थित पलक होटल के बगल में और चुड़िहार मोहल्ला में खराब पड़े चापाकल को बनाकर ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त दोनों स्थानों पर स्थित चापाकल लंबे समय से खराब था , जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दोनों चापाकलों की मरम्मत मुखिया निहारिका सुकृति ने अपने निजी मद की राशि से कर जनता को समर्पित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.