खराब चापाकल और सूखी नहरें: पुतुलपीढ़ के ग्रामीणों ने जल संकट को लेकर जताई चिंता, मरम्मत की मांग
सराईकेला, जून 19 -- सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहार पंचायत के पुतुलपीढ़ गांव में 'आदिवासी यात्रा' के तहत जल संकट को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया ।ग्रामीणों ने गांव के पारंपरिक एवं वर्तमान जल संसाधनों की विस्तृत मैपिंग तैयार की तथा पेयजल व सिंचाई की गंभीर समस्याओं पर चिंता जताई। खराब चापाकलों की मरम्मत, नहरों का गहरीकरण, पुराने कुओं व तालाबों की मरम्मत जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में ग्रामीणों ने जल संकट से निपटने के उपायों पर भी विचार किया। अंत में तय किया गया कि तैयार मैपिंग और मांग पत्र शीघ्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार बांदिया ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.