खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू
चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा। बढ़ती गर्मी और पानी के स्तर के नीचे जाने के कारण पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में बड़े पैमाने पर चापाकलों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की जलसहियाओं ने खराब पड़े हैंडपंप चिन्हित किए और उनकी सूची प्रखंड के माध्यम से जिला कार्यालय भेजी। जिला स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इनकी मरम्मत शुरू की गई है, ताकि गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो। ज्यादातर मामलों में चापाकल के रेजिंग पाइप खराब पाए गए हैं। इन्हें निकालकर नया पाइप लगाया जा रहा है। सहायक अभियंता सोमर उरांव ने बताया कि अब तक 400 से अधिक चापाकल ठीक किए जा चुके हैं। आगे भी सूचनाओं के आधार पर गांव-गांव जाकर मरम्मत जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.