कानपुर, दिसम्बर 17 -- सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय कार्यों तथा एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने लगातार डी ग्रेड प्राप्त करने वाले डीसी-एनआरएलएम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिन विभागों ने बी, सी व डी श्रेणी प्राप्त की है, उन विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश न दिया जाए। इसके लिए सीडीओ को निर्देशित किया। डीएम ने विद्युत विभाग की ओर से बिल सुधार में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर नाराजगी जताई। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत (कॉमर्शियल) एवं नोडल अधिकारी एके प्रभाकर के बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.