अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का मूल्यांकन कर दिशा निर्देश दिए।सीएम डैशबोर्ड पर ग्रेडिंग वाले बिंदुओं की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए। सभी राजकीय स्वास्थ्य इकाईयों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए आशा/एएनएम के कार्यों की समीक्षा करने व खराब कार्य करने वाली आशाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लापरवाही पर कई चिकित्सा ...