खराब आरओ प्लांट की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 15 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के खैराही गांव में एक माह से खराब पडे़ आरओ प्लांट की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खराब पडे़ आरओ प्लांट की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि खैराही गांव में स्थित आरओ प्लांट द्वितीय एक माह से बंद पड़ा है। पिछले महीने जहां हर घर नल योजना द्वारा खोदाई करवाकर काम करवाया जा रहा था, जिसके कारण जमीन के अंदर बिछाए गए केबल कट गए थे। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई बार इसे लेकर संबंधितों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बिजली का केबल जल गया है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति नही हो पा रही है। स्थानीय ग्रामीणो को पीने का पानी इस भीषण गर्मी मे नही मिल पा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.