रामपुर, जून 18 -- सैफनी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत पर 16 जून को खरसोल गांव में अल शिफा पैथोलॉजी लैब और मिलाब सिंह यादव के क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच में दोनों संस्थान सीएमओ कार्यालय में अपंजीकृत पाए गए। अल शिफा लैब पर नबीउल इस्लाम मिले, जबकि क्लीनिक पर टीम पहुंचने से पहले चिकित्सक व स्टाफ फरार हो गए। विभाग ने दोनों संस्थानों के संचालकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...