खरसीदाग से गायब युवती का अबतक कोई सुराग नहीं
रांची, जुलाई 9 -- नामकुम, संवाददाता। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर घर से बिना बताए निकली खरसीदाग ओपी क्षेत्र के पिण्डारकोम निवासी युवती का गुरुवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस युवती की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से युवती को खोजने का प्रयास कर रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती का भाई दिल्ली से नामकुम पहुंचा और परिजनों के साथ बहन की तलाश में जुट गया। भाई ने बताया कि ब्लैकमेलर ने उसके मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर बहन की न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी दी थी। उसने बताया कि उसने अपनी बहन को फोन कर समझाया था और कोई गलत कदम नहीं उठाने की बात कही थी। भाई का कहना है कि उसने बहन से वादा किया था कि रांची पहुंचकर वह सब संभाल लेगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.