सराईकेला, मार्च 1 -- खरसावां : खरसावां में आगामी 3 मार्च होलिका दहन और 4 मार्च को रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। खरसावां शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की विशेष नजर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती, गश्ती दलों की सक्रियता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि रंगों की खुशियां किसी भी तरह की हुड़दंग या अव्यवस्था से प्रभावित न हों। इसे लेकर खरसावां थाना परिसर में खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में लोगों ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और नशेड़ियों पर अंकुश लगाने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.