सराईकेला, मार्च 12 -- खरसावां, संवाददाता। देश के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थलों से निकले संतों का एक पवित्र जत्था भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी के दर्शन के लिए पुरी धाम की ओर रवाना हो चुका है। इस आध्यात्मिक यात्रा में काशी, वृंदावन, अयोध्या, मथुरा और हरिद्वार से आए संत शामिल हैं। संतों की इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार संतों का यह जत्था भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए ओडिशा स्थित पुरी धाम की ओर प्रस्थान कर चुका है। पुरी यात्रा भक्ति, आध्यात्मिकता और धार्मिक अनुष्ठानों से ओत-प्रोत रहेगी। यात्रा के दौरान संत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रुक कर पूजा-अर्चना भी करेंगे और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे। बताया गया कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद लौटने के क्रम में संतों का यह जत्था खरसावां प्रखंड क्षेत्...