सराईकेला, जून 6 -- खरसावां । खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा पंचायत के उदालखाम गांव में अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को पारंपरिक बुना पूजा का आयोजन किया जायेगा । यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा । 'बार' (निषेध) रखकर की गई तैयारीग्रामीणों के अनुसार, बुना पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई है । पूजा-पाठ को पूरी विधि-विधान और पवित्रता के साथ संपन्न करने के लिए शनिवार को पूरे गांव में 'बार' (निषेध) रखा गया है । इस दौरान कृषि कार्य पूर्णतः वर्जित रहे और ग्रामीणों ने एक दिन के लिए खेतों में काम नहीं किया। वहीं, शनिवार को ही गांव के जाहिरा थान की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई है ।नाया (पुजारी) द्वारा की गई विशेष पूजारविवार को गांव के पारंपरिक नाया (पुजारी) द्वारा जाहिरा...