सराईकेला, मई 29 -- खरसावां। आदिवासी संस्कृति कला केंद्र खरसावां में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के मुंडाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं पेसा नियम को ग्रामसभा स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम में प्रखंड के जिम्मेदार मुंडाओं ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम सभाओं में पेसा नियमावली-2025 की जानकारी पहुंचाने के साथ इसकी जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। नियमावली के बेहतर संचालन के लिए खरसावां प्रखंड की 13 पंचायतों को तीन-तीन पंचायतों के क्लस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर में एक नोडल मुंडा समन्वयक की जिम्मेदारी निभाए...