सराईकेला, मई 13 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां के राजकीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य के सभी जिलों में 12 मई से टीएनए के तृतीय चरण की शुरुआत हुई है। पहले दिन प्रथम व द्वितीय पाली में खरसावां प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 124 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। 13 मई को प्रथम व द्वितीय पाली में 123 शिक्षक एवं शिक्षिकाओ की आकलन परीक्षा ली जाएगी। वहीं, 14 मई को खरसावां प्रखंड के 147 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की आकलन परीक्षा होगी। झारखंड में आयोजित टीचर नीड्स असेसमेंट राउंड-3 परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, विषय ज्ञान और व्यावसायिक जरूरतों का आकलन करना है। यह भी पढ़ें- टीएनए:03 में पहले दिन 97% शिक्षकों ने दी आकलन परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.