सराईकेला, मार्च 22 -- खरसावां। ईद मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार है। रमजान खत्म होते ही खरसावां में खुशनुमा माहौल के बीच ईद-उल-फितर मनाई। लोगों ने मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। वहीं नमाज के बाद सामूहिक रूप से मुसलमानों ने मुल्क की अमन-शांति के लिए अल्लाह से दुआयें मांगी। इसके पश्चात गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही एक-दूसरे को लच्छे-सेवईयां खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। जश्न-ए-ईद पर खरसावां के दो ईदगाह एवं एक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कदमडीहा ईदगाह, बेहरासाई ईदगाह, मस्जिद निजामुददीन गोढपुर में नमाज पढ़ी। ईद के नमाज के पूर्व इमामों ने रोजे, जकात, फितरा, की जानकारी दी। वहीं खुदवा सुन्ने के बाद खुदा से दुआ मांगी गई। इधर महिलाओं ने भी एक- दूसरे के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी। सेवई, लच्छा, पुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.