सराईकेला, जुलाई 8 -- खरसावां, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कैलाश मिश्रा ने सोमवार सुबह 10.45 को बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र (बीआरसी) कार्यालय को बंद पाया तथा कोई भी पदाधिकारी या कर्मी उपस्थित नहीं थे। उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बीईईओ (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी) सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया। मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासकीय कार्य प्रणाली में अनुशासन, समयपालन एवं उत्तरदायित्व की भावना अत्यंत आवश्यक है और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यालय संचालन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने एवं इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.