सराईकेला, मई 28 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में स्कूली बच्चों के लिए नया आधार अपडेट केंद्र खुला है। जारी सूचना के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), खरसावां को डीएलएक्स किट प्राप्त हो चुकी है। जिसके माध्यम से कक्षा तीन से ऊपर के बच्चों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट किया जाएगा। सूचना में कहा गया है कि जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है वे बच्चे बीआरसी खरसावां पहुंच कर अपना आधार कार्ड बनवा एवं अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए बच्चों को स्कूल बैग लाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन बच्चों का स्कूल में नामांकन हो चुका है लेकिन अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है, उनका भी आधार कार्ड बीआरसी खरसावां में बनाया जाएगा। जिन बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने के कारण अपार आईडी बनने में परेशानी हो र...