आदित्यपुर, जनवरी 2 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ के गौरांगकोचा स्थित पारगाना कार्यालय में गुरुवार को खरसावां गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में माझी बाबाओं ने शहादत सह काला दिवस मनाया। आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के तहत माझी बाबाओं ने एकजुट होकर शहीदों को हूल जोहार किया और शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। माझी बाबा गणेश बेसरा ने संबोधित करते हुए कहा कि खरसावां गोलीकांड आजाद भारत का सबसे बड़ा और वीभत्स हत्याकांड है। उन्होंने जलियांवाला बाग की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड का इतिहास भी स्कूल और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। गोलीकांड की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि चौका स्थित फूलो-झानो मोड़ पर 4 जनवरी को पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के माझी बाबाओं की बैठक होगी। बैठक में 200 से अधिक माझी बाबा शामिल होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.