सराईकेला, मार्च 23 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां थाना क्षेत्र के बरजूडीह गांव के समीप जंगल में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम ने छापामारी अभियान चलाया। पुलिस ने मौके से लगभग 500 किलो अवैध जावा महुआ बरामद किया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया। इस जावा महुआ का उपयोग शराब निर्माण के लिए किया जाना था। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.