सराईकेला, मार्च 3 -- खरसावां : खरसावां क्षेत्र में सीएनजी गैस की अनुपलब्धता को लेकर स्थानीय सीएनजी वाहन चालकों ने प्रबंधन के नाम आवेदन सौंपकर जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि सरायकेला से खरसावां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा पिछले दो वर्षों से शुरू नहीं हो पाई है, जिससे चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि सीएनजी नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी गाड़ियों में गैस भरवाने के लिए टाटा या सरायकेला तक खाली वाहन लेकर जाना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है तथा आमदनी पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई वाहन सीएनजी पर निर्भर हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध नहीं होने से रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। आवेदन में प्रबंधन से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.