सराईकेला, जून 2 -- खरसांवा । कुचाई और तमाड़ प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए विधायक दशरथ गागराई ने बड़ी पहल की है। उन्होंने सरायकेला-खरसावां और रांची के उपायुक्तों को पत्र लिखकर दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की मांग की है।

ग्रामीणों की समस्याएं क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई को सड़कों की बदहाली और आवागमन में होने वाली भारी दिक्कतों से अवगत कराया था। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए विधायक ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया और दोनों जिलों के प्रशासन से समन्वय बनाकर काम शुरू करने का आग्रह किया है।

सड़क निर्माण की योजना कुचाई प्रखंड के बारूहातु पंचायत स्थित देशवा पहाड़ मध्य विद्यालय से तमाड़ प्रखंड के मानकीडीह पंचायत के गुंटी गांव तक (लगभग 6 किमी) तथा रोलाहातु पंचायत के अतरा गांव से तमाड़...