सीवान, जुलाई 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के जारी पत्र व इसके मद्देनजर एडीएम द्वारा सीवान सदर व महाराजगंज एसडीओ समेत सभी सीओ को खरवार जाति के लोगों को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने के आदेश का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इसी के तहत सीवान सदर के सीओ ने खरवार जाति के लोगों को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र गुरुवार को निर्गत करना शुरू कर दिया। सदर सीओ द्वारा सदर प्रखंड के बाघड़ा के बृजमोहन खरवार व पवन कुमार को खरवार जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने पर खरवार समुदाय के लोगों ने खुशी जताई। साथ ही इसके लिए डीएम व सीवान सदर के सीओ के प्रति आभार प्रकट किया। लोगों ने कहा कि समाज की यह मांग लंबे समय से उठ रही थी। जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करते हुए जो महत्वपूर्ण पहल की है, इसके लिए पूरा सम...