मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर। सूर्य कुंभ राशि से 15 को मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। इस कारण 15 मार्च से खरमास लग जाएगा। पुन: 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा और 20 अप्रैल से लग्न मुहूर्त शुरू होंगे। इस बीच 35 दिनों तक विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे।शहर के ज्योतिष पं. प्रभात मिश्र ने बताया कि खरमास के कारण एक माह तक विवाह व गृह-प्रवेश नहीं होते, क्योंकि इस अवधि में सूर्य मीन राशि में रहेंगे। उन्होंने बताया कि खरमास एक माह रहेगा, मगर लग्न मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होंगे। बताया कि 20 अप्रैल से लेकर 11 जुलाई तक लग्न मुहूर्त है। इधर, 7 मार्च से 14 मार्च तक लगातार आठ लग्न मुहूर्त हैं।किस माह में किस तारीख को शुभ लग्न मुहूर्तअप्रैल : 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 और 30, मई : 3, 4, 5, 6, 7, 8,...