गोपालगंज, अप्रैल 14 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंगलवार को दिन 11:45 बजे सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो गया। खरमास की समाप्ति और मेष संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को सतुआन पर्व पूरे जिले में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर किसानों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सतुआ खाकर इस प्राचीन कृषि परंपरा को जीवित रखा। गांवों में सुबह से ही चहल-पहल रही और लोगों ने स्नान के बाद भगवान की पूजा कर सतुआ, गुड़, आम की चटनी और पानी का सेवन किया। बरौली प्रखंड के देवीगंज स्थित माता नकटो भवानी मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चित्तलाल प्रसाद के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने सामूहिक सतुआ भोज में भाग लिया। यह भी पढ़ें- सतुआन पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ वहीं गांवों में जगह-जग...