फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। मंगलवार से खरमास शुरू हो गए। 16 दिसंबर से खरमास शुरू होकर 14 जनवरी तक रहेगा। ऐसे में मंगल कार्यों पर विराम लग जाता है। आचार्य भृगुनंदन शुक्ला के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। मुहूर्त में भी सूर्य की शुभ स्थिति का सर्वाधिक महत्व है। ज्योतिषीय दृष्टि से वर्षभर में दो बार ऐसी परिस्थिति बनती हैं जब सूर्य एक विशेष स्थिति में होते हैं, जिसे खरमास कहा जाता है। इस समय में कोई शुभ मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं। यह स्थिति हर वर्ष दो बार बनती है, जब सूर्य एक बार धनु राशि में और एक बार मीन राशि में संचार करते हैं। 16 दिसंबर को प्रात:काल 4:20 बजे सूर्य का धनु राशि में प्रवेश हुए हैं। 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में संचार करेंगे। इसलिए 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक एक माह के लिए ख...