संभल, अप्रैल 14 -- संभल। करीब एक महीने से चला आ रहा खरमास अब समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही कल यानी 15 अप्रैल से सहालग (शुभ विवाह मुहूर्त) की शुरुआत हो जाएगी। लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर से शादी-ब्याह के रंग पूरे शबाब पर नजर आएंगे। गांव से लेकर शहर तक हर जगह शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। बुकिंग, खरीदारी और तैयारियों में लोग पूरी तरह जुट चुके हैं। शादी वाले घरों में रौनक लौट आई है और बाजारों में भी जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है।हालांकि, इस खुशी के माहौल में एक छोटी सी परेशानी भी सामने आ रही है-गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग। यह भी पढ़ें- चंद दिन बाद शादी, सिलेंडर के संकट बढ़ी परेशानी शादी वाले घरों में खाना बनाने के लिए सिलेंडर की खपत अचानक बढ़ गई है, जिससे कई लोग पड़ोसियों और रिश्तेदारों के कनेक्शन से भी सिलेंडर का इंतजाम करने की कोश...