आरा, अप्रैल 15 -- -जुलाई से नवंबर तक शादी-विवाह पर महाब्रेक -आज 16 अप्रैल से खुलेंगे मांगलिक कार्यों के द्वार -अधिकमास और चातुर्मास के कारण इस बार लंबा रहेगा सावा का इंतजार बिहिया। निज संवाददाता इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। बीते मंगलवार को खरमास समाप्त होते ही आज 16 अप्रैल से मांगलिक कार्यों पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। 2026 के बचे हुए आठ महीनों में बैंड-बाजा और बाराती की धूम मचेगी। हालांकि इस बार पंडितों के पंचांग और सितारों की चाल ने शुभ मुहूर्तों को सीमित कर दिया है। साल के शेष 245 दिनों में विवाह के लिए केवल 36 अति शुभ मुहूर्त ही निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- नव वर्ष पर खरमास समाप्त, अब चार माह होंगे मांगलिक कार्य इस कारण बीच के महीनों में शादियों पर लंबा विराम रहेगा। यहीं वजह है कि आरा, पीरो, जगदीशपुर और बिहिया समेत जिले भर के बाज...