भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरमास की समाप्ति के बाद बीते एक माह से बंद पड़े धार्मिक अनुष्ठान व शादी-विवाह, गृह प्रवेश, तिलक जैसे आयोजन फिर से शुरू हो गए हैं। खरमास व खाड़ी देश में जारी युद्ध के कारण बाजार पर छायी मंदी से निजात मिलने के आसार हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर विशेष योग बन रहे हैं। करीब 10 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब एक साथ नौ शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह दिन बिना मुहूर्त देखे भी शुभ कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल दोपहर 1:07 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 10:45 बजे तक है। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026 Greetings: अक्षय तृतीया पर भेजने के लिए यहां पढ़ें लेटेस्ट विशेज, सातवीं वाली है सबसे खास इस पूरे समय को अत्यंत शुभ माना जा रहा है।इस ब...