शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। खरपतवार को नियंत्रण रखने के लिए कृषि रक्षा विभाग की ओर से किसानों के लिए जानकारी साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार फसलों में इस्तेमाल होने वाला पैराक्वेट डाइक्लोराइड 24 फीसदी एसएल केवल संस्तुत फसलों और निर्धारित मात्रा में ही प्रयोग किया जाए। अत्यधिक या अनुचित प्रयोग मानव स्वास्थ्य, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। किसानों को इसके विकल्प के रूप में ग्लुफोसिनेट अमोनियम, कार्फेंट्राज़ोन-एथिल, सैफलुफेनेसिल, फ्लूमिओक्साज़िन-ऑक्सिफ्लोर्फेन और पेंडिमेथालिन जैसे रसायनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि खरपतवार नियंत्रण में केवल संस्तुत रसायनों और विधियों का प्रयोग करें, ताकि फसल सुरक्षित रहे और पर्यावरण का संरक्षण हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...