बगहा, अगस्त 13 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 1.35 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। धान फसल में खरपतवार प्रबंधन के लिए पौध संरक्षण विभाग जागरूकता अभियान शुरू की है। इसके लिए पौध संरक्षण विभाग ने किसान गोष्ठी के माध्यम से आधुनिक जानकारी से अवगत कराने के लिए अभियान चला रही है। सहायक निदेशक, पौध संरक्षण विभाग के सौरव भारती ने बताया कि अगर खरपतवार का नियंत्रण समय से नहीं किया जाए तो धान फसल के कुल उत्पादन में होने वाली क्षति लगभग 33 फीसदी हो सकती है। जो कीट व्याधि से होने वाली क्षति से भी कहीं ज्यादा है। इसके लिए किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है। खरपतवार हमारे फसल के पौधों से पोषण, स्थान, प्रकाश एवं जल के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। उन्होंने बताया कि धान फसल में बुवाई के 15 से 45 दिन तक तथा रोपी गई फसल में रोपाई...