गढ़वा, मार्च 24 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ और प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक पोखरा में बने टेंपल इन वाटर सूर्य मंदिर के अलावा सोन व कोयल नदी के तट के समीप व्रतियों ने कठिन तपस्या के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने मनोरम झरना और पवित्र जलाशयों में स्नान कर श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। सतबहिनी झरना तीर्थ में तीर्थ पुजारी पंडित नीतीश पाठक और पंडित प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्रतियों को सूर्याभिमुख खड़े होकर दूध एवं जल से अर्घ्य दिलाया गया। एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशि जगत्पते... मंत्र के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अर्...