नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- छठ महापर्व में प्रसाद बनाने से लेकर उसे भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित करने तक हर छोटी बात का विशेष ध्यान रखा जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हो चुकी है। अब 14 नवंबर, शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा करते हैं और गुड़ की खीर, रोटी जैसे पारंपरिक पकवानों का प्रसाद तैयार करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि छठ का प्रसाद घर के सामान्य गैस चूल्हे के बजाय मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से बनाया जाता है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है और प्रसाद बनाते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए? आइए जानते हैं।खरना प्रसाद मिट्टी के नए चूल्हे पर क्यों बनता है? छठ पूजा में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व है। इसी वजह से खरना और दूसरे दिनों का प्रस...