खगडि़या, मार्च 24 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि लोक आस्था का चार दिवसीय महान पर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार की रात्रि में खरना पूजन विधिवत संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति और पवित्रता का माहौल देखने को मिला। छठ व्रती महिलाओं ने पूरी सादगी और नियमपूर्वक खरना पूजन किया। घर-घर में छठ मैया के लोकगीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। खरना पूजन में प्रसाद के रूप में गन्ने के रस से बनी चावल की खीर, घी पुरी एवं चावल का पिट्ठा तैयार कर भगवान सूर्य और देवी षष्ठी को भोग लगाया गया। इसके साथ ही देवी षष्ठी का विधिवत आह्वान किया गया। व्रतियों ने पूरे घर की स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास पर चली गईं। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य : मंगलवार को चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठ...