सहरसा, मार्च 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना का आयोजन किया गया।खरना के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।छठ व्रतियों ने शाम में विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर खरना संपन्न किया। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद प्रसाद बनाकर खरना किया। लोगों ने व्रतियों पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। परिवार के सभी सदस्यों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। घर आए लोगों को प्रसाद दिया गया।खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया । अब मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियां व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। छठ व्रत के दूसरे दिन शनिवार को सूर्यास्त के बाद खरना मे...