कोडरमा, मार्च 24 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धा व आस्था के साथ खरना पूजा संपन्न हुई। खरना के साथ व्रत का कठिन चरण प्रारंभ हो गया। खरना के दिन व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा कर गुड़ की खीर, रोटी और फल का भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत की शुरुआत हुई। व्रतियों ने पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया और पूरे घर को पवित्र रखा। वहीं छठ गीत से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। खरना दौरान लोग भी व्रती के घर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। छठ पर्व के तहत अब 24 मार्च को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों और तालाबों की साफ-सफाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.