रांची, फरवरी 23 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामसूर्या मुंडा सोमवार को बमरजा पंचायत अंतर्गत खरतांगा गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पिछड़े एवं दूरस्थ क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भ्रमण के क्रम में विधायक को गांव के 8 वर्षीय अनाथ बालक अर्पित तिर्की के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने अर्पित को बुलाकर स्नेहपूर्वक बातचीत की। जब उसके भविष्य के सपने के ब...