सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेसी ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकला गया। साथ ही हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारी दलित समाज का अपमान बंद करो, भाजपा शर्म करो, हिमंता बिस्वा सरमा मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पर्यवेक्षक डॉ. गौरव वर्मा ने किया।प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि मो. अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, शम्स शाहनवाज, मो. अंजारुल हक, ताराकांत झा, विपिन झा, मनोज सिंह, प्रो. रंजीत गुप्ता आदि ...