नई दिल्ली, फरवरी 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं। इस दौरान, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने जमकर नारेबाजी की और तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी के नारे लगाए। इस बीच, संसद में खड़े होकर नारे लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पीएम मोदी ने बैठकर नारे लगाने के लिए कहा। पीएम मोदी ने सभापति से कहा कि खरगे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति दे दीजिए। उनके नौजवान सांसद पीछे खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, खरगे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...