नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Rahul Gandhi: लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र के विधेयक पर चर्चा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर एक बैठक हुई। इस बैठक में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मीटिंग में राहुल गांधी भी शामिल हुए। वह अपने कुत्ते (Pidi) को भी साथ लेकर पहुंचे थे। इंडियन एक्सप्रेस के विशेष कॉलम दिल्ली कॉन्फिडेंशियल के मुताबिक, बुधवार को खरगे के आवास के लॉन में राहुल गांधी का निजी ड्राइवर पिडी को टहलाते हुए दिखा। पिडी को पूरे देश में तब शोहरत मिली जब राहुल गांधी ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था। उस वीडियो में ...