रुद्रपुर, अगस्त 4 -- खटीमा, संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि खटीमा के हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होकर उसे ऐतिहासिक बनाएंगे। जिलाध्यक्ष गावा ने प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ शोषण, पेपर लीक, बढ़ती गुंडागर्दी, तानाशाहीपूर्ण रवैया, अवैध खनन एवं खनन माफियाओं का बढ़ता प्रभाव गंभीर चिंता का विषय है। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। यह भी पढ़ें- खड़गे की जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की रणनीति इस ...