हल्द्वानी, अगस्त 7 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को प्रस्तावित जनसभा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार शाम हल्द्वानी पहुंचकर तैयारियों की कमान संभाल ली, जबकि शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के आगमन के साथ चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है। दूसरी ओर प्रशासनिक अनुमति भी अंतिम चरण में है और पुलिस की रिपोर्ट मिलते ही रामलीला मैदान के लिए औपचारिक मंजूरी जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को कांग्रेस कुमाऊं की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य सह...