नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी, क्योंकि वह अत्यंत अनुभवी वरिष्ठ नेता हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस में सभी उनका स्वागत करेंगे। परमेश्वर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद में बदलाव के मुद्दे पर पार्टी के भीतर जारी अंदरूनी राजनीति और भ्रम के बीच राज्य की जनता से किए गए सुशासन के वादे को पूरा करना अधिक महत्वपूर्ण है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी और राजनीतिक हलकों में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जब परमेश्वर से पूछा गया कि क्या खरगे स्वयं मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और क्यों कर्नाटक से होने के बावजूद वह राज्य के नेतृत्व विवाद को सुलझाने में निर्णायक भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.