गोंडा, मार्च 22 -- खरगूपुर। एक वाहन से टकराकर हिरण गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। खरगूपुर-श्रावस्ती मार्ग पर रामलाल पुरवा गांव के पास एक नर हिरण वाहन से टकरा कर शालिकराम गुप्त के सोकपिट के गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने कटरा रेंज वन विभाग को सूचना दिया। सूचना पर वाचर मैन दुबे ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से हिरण को गड्ढे से बाहर निकलवाया। जिसका निजी डाक्टर प्रेम यादव से इलाज कराकर कुंवानो जंगल में छोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...