खरगूपुर में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
गोंडा, मई 30 -- खरगूपुर, संवाददाता। दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव को रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटका दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर डिंगुर के मजरा मफिया का है। बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज के ललितनगर हवलदार पुरवा निवासी पिता निजामुद्दीन ने दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी बेटी जरीना बेगम (26) की शादी मफिया गांव के मोहम्मद हुसैन के साथ पांच वर्ष पूर्व की थी। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपयों के लिए विवाहिता को निकाला घर से शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल में पति मोहम्मद हुसैन, ससुर इंशान अली, सास सकीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.